हाईकोर्ट में समर वैकेशन शुरू, अब 29 जून को खुलेंगे
हाईकोर्ट में समर वैकेशन शुरू, अब 29 जून को खुलेंगे
जोधपुर, 28 मई । राजस्थान हाईकोर्ट में आज से समर वैकेशन की शुरुआत हो गई हैं। ऐसे में अब करीब 32 दिन हाईकोर्ट की मुख्यपीठ जोधपुर और जयपुर बैंच में नियमित सुनवाई नहीं होगी। अब हाईकोर्ट 29 जून को खुलेंगे।
हाईकोर्ट प्रशासन के अनुसार हाईकोर्ट में 1 से 28 जून तक समर वैकेशन रहेगा। आज 28 मई को बकरीद का अवकाश है। इसके बाद 30 और 31 मई को शनिवार-रविवार के चलते हाईकोर्ट बंद रहेंगे। वहीं 29 मई को हाईकोर्ट प्रशासन ने छुट्टी घोषित की हैं। ऐसे में आज से ही हाईकोर्ट में समर वैकेशन की शुरुआत मानी जा रही हैं। समर वैकेशन के दौरान हाईकोर्ट में केवल अर्जेंट नेचर के केस ही लगेंगे। इनकी सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में वैकेशन बैंचों का गठन किया गया हैं।
जयपुर पीठ में तीन और जोधपुर में दो बैंच करेगी सुनवाई
हाईकोर्ट प्रशासन की अधिसूचना के अनुसार मुख्य पीठ जोधपुर में एक सिंगल और एक डिवीजन बैंच अर्जेंट नेचर के कैसेज की सुनवाई करेगी। वहीं जयपुर पीठ में दो सिंगल और एक डिवीजन बैंच का गठन जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए किया गया हैं।