क्रिकेटर सुरेश रैना ने मांगी ऑक्सीजन, सोनू सूद बोले- 10 मिनट
मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना ने मेरठ में रहने वाली अपनी मौसी के लिए ऑक्सीजन की ट्विटर पर गुहार लगाई। सुरेश रैना ने लिखा कि 65 साल की उनकी मौसी अस्पताल में फेफड़ों के इन्फेक्शन से जूझ रही है और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। इसपर अभिनेता सोनू सूद ने जवाब दिया कि वो 10 मिनट में ऑक्सीजन सिलिंडर भेज रहे हैं। सोनू सूद अपनी फाउंडेशन के लिए तहत आम जनता के साथ-साथ भारतीय सेलिब्रिटी की मदद भी कर रहे हैं। अपने इस ट्वीट में सुरेश रैना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया था। इससे पहले 2020 में सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद की थी जिसके बाद लोग उन्हें मसीहा करने लगे थे।
amit sharma