किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी दरोगा गिरफ्तार

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी दरोगा गिरफ्तार

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी दरोगा गिरफ्तार

कानपुर, 29 मई । सचेण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत बालिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपित दरोगा अमित कुमार मौर्या को पुलिस ने करीब पांच महीनों के लंबे इंतजार के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने यूट्यूबर शिवबरन यादव के साथ मिलकर बीती पांच जनवरी को 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने यूट्यूबर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि आरोपित दरोगा फरारी काट रहा था।

क्या है पूरा मामला?

बीती पांच जनवरी की रात पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान भीमसेन चौकी में तैनात दरोगा अमित कुमार मौर्या और यूट्यूबर शिवबरन यादव ने उसके साथ गैंगरेप किया। करीब 45 मिनट तक उसके साथ हैवानियत की गई। मामले में किशोरी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने दरोगा अमित कुमार मौर्या को निलंबित कर उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच समेत चार टीमें लगातार दबिश दे रही थीं, लेकिन आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हेडक्वार्टर संकल्प शर्मा ने शुक्रवार काे बताया कि आज उसे सचेण्डी के ग्राम सोना की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया गया है।