प्रचलित विधि के साथ-साथ नयी तकनीक से जुड़े विषयों का अध्ययन करें छात्र : प्रो जीके गोस्वामी

प्रचलित विधि के साथ-साथ नयी तकनीक से जुड़े विषयों का अध्ययन करें छात्र : प्रो जीके गोस्वामी

प्रचलित विधि के साथ-साथ नयी तकनीक से जुड़े विषयों का अध्ययन करें छात्र : प्रो जीके गोस्वामी

लखनऊ , 28 अप्रैल । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जय नारायण मिश्र महाविद्यालय (केकेसी) में मंगलवार काे उत्तर प्रदेश फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो जीके गोस्वामी (आई.पी.एस) ने विधि के शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति में "कानून और प्रौद्योगिकी का इंटरफेस: युवा वकीलों के लिए करियर के नए रास्ते" विषय पर व्याख्यान दिया। उन्हाेंने वर्तमान में फॉरेंसिक विज्ञान के प्रभाव एवं उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रो जीके गोस्वामी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। आयाेजकाें की ओर से मुख्य अतिथि प्रो गोस्वामी को अंग वस्त्र एवं बुकें देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डाॅ गोस्वामी ने छात्रों को अपराधों के बदलते स्वरूप एवं उनके अन्वेषण तथा विचरण में तकनीकी एवं विज्ञान को विधि में सम्मिलित किये जाने पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को प्रचलित विधि के साथ-साथ नयी आने वाली तकनीक से जुड़े विषयों के अध्ययन करने की सलाह दी। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गाेेस्वामी ने वर्तमान में फॉरेंसिक विज्ञान के प्रभाव एवं उपयोगिता को नये विधियों से जोड़ते हुए न्याय की अवधारणा को पूर्ण करने के लिए साक्ष्य को किस प्रकार न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत किया जाय, इस पर भी प्रकाश डाला। साथ ही साथ साक्ष्यों के सुसंगतता एवं ग्रहणीयता जैसे गंभीर विषय को बड़े तार्किक रूप से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर छात्रों-शिक्षकाें के अलावा अतिरिक्त महाविद्यालय के प्रबंधक सन्मय शुक्ला, प्राचार्य प्रो के के शुक्ला, खुन खुन जी गर्ल्स महाविद्यालय की प्राचार्य एवं लुआक्टा महामन्त्री प्रो अंशु केडिया ,लुआक्टा के कोषाध्यक्ष डा कीर्ति प्रकाश तिवारी, मुमताज पी जी कालेज लखनऊ के शिक्षक डा इमरान, डा मदनी एवं विधि विभाग जय नारायण महाविद्यालय के शिक्षक डा. बालेश्वर प्रसाद डा. दिवाकर यादव, डा. महेंद्र कुमार वैश्य, डा विपिन यादव, डा प्रमोद यादव, डा सना सिद्दीकी उपस्थित रहे। कॉलेज के विधि विभाग के प्रभारी प्रो मनोज पांडेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।