प्रयागराज में छात्र की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज में छात्र की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज में छात्र की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज, 10 मई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित होलागढ़ थाना क्षेत्र के टोंड़ी का पूरा गांव के पास रविवार को एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल सवार तीन युवक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हत्या की वजह एक लड़के से विवाद सामने आ रहा है।

सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव श्यामजीत सिंह ने बताया कि होलागढ़ थाना क्षेत्र के राजापुर चौबारा झवनी का पूरा गांव निवासी हिमांशु पासी (19) की गोली लगने से मौत हुई है। घटना के संबंध पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि वह अपने मामा के घर पूरबनारा में रहकर पढ़ाई करता था ।रविवार को कुछ युवकों ने फोन करके बुलाया। हिमांशु अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से टोड़ी का पूरा नहर की पुलिया के पास पहुंचा। वहीं पर एक अन्य मोटरसाइकिल से तीन युवक पहुंचे और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हाे गया। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर हिमांशु के सीने में गोली मारकर फरार हो गए। वारदात के बाद साथी हिमांशु काे उपचार के लिए अस्पताल लेकर भागे और पुलिस को सूचना दी। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में चिकित्सकों ने हिमांशु काे घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करके संदिग्धों की तलाश की जा रही है।