कुछ दल समाज को गुमराह कर रहे : राजीव पासवान

कुछ दल समाज को गुमराह कर रहे : राजीव पासवान

कुछ दल समाज को गुमराह कर रहे : राजीव पासवान

प्रयागराज, 16 अप्रैल । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने गुरुवार काे कहा कि उनकी पार्टी वंचित और दलित समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही है और स्वर्गीय रामविलास पासवान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बनाने के लिए पार्टी ने गठबंधन किया है। लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा से कोई गठबंधन नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश की ओर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने दावा किया कि पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी गांव-गांव तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करेगी और 2027 में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है।