महाकुम्भ में अब तक कुल 50.11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
महाकुंभ : रात 08 बजे तक से 96.98 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
हाकुम्भ नगर, 14 फरवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ में श्रद्धालुओं का रेला निरन्तर बना हुआ है। शुक्रवार रात 08 बजे तक 96.98 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लगातार श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल घाटों की निगरानी में लगे हुए हैं।
अपर मेला अधिकारी महाकुम्भ विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि पतित पावनी मां गंगे व यमुना एवं अन्त:सलीला सरस्वती के पावन संगम के घाटों पर शुक्रवार की सुबह से स्नान जारी है। सुबह से रात्रि 08 बजे तक 02 लाख से अधिक कल्पवासी और आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 94.98 लाख से अधिक पहुंच चुकी है।
महाकुम्भ में 144 वर्ष ऐसे पुण्य संयोग में 14 फरवरी तक 50.11 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुकें है, तीर्थयात्रियों का आगमन जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्नान घाटों पर बचाव रात दल, जल पुलिस एवं गोताखोर लगातार निगरानी में लगे हुए। भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए घाटों से स्नान कर चुके श्रद्धालुओं को हटाने के लिए लगातार आवाज लगाते हुए बाहर निकाला जा रहा है। हालांकि त्रिजटा स्नान के बाद कल्पवासी और साधु संत अपने आवास वापस चले जाऐंगे। देर रात तक कल्पवासी अपना सामान लेकर घर के लिए धीरे-धीरे रवाना हो रहें है।