उप्र में पहली बार कानपुर में लगेगा हुनर दिव्य मेला

उप्र में पहली बार कानपुर में लगेगा हुनर दिव्य मेला

उप्र में पहली बार कानपुर में लगेगा हुनर दिव्य मेला

कानपुर,08 फरवरी.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पहली बार 09 और 10 फरवरी को दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा हुनर दिव्य मेले का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप दिव्यांगजनाें का हाैसला बढ़ाएंगे। यह जानकारी शनिवार काे संस्था की सचिव मनप्रीत कौर ने प्रेस वार्ता करके दी।

उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए योजनाओं से अवगत व लाभान्वित कराना है। दिव्यांगजनों को दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री युवा योजना के अंतर्गत पांच लाख रूपए तक के लोन की जानकारी के स्टाल लगाकर जागरूक किया जायेगा। संस्था की सचिव का दावा है कि इस प्रकार हुनर दिव्य मेला उत्तर प्रदेश में पहली बार लग रहा है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलग- अलग जिले कानपुर, बनारस, प्रयागराज, पीलीभीत, मेरठ, सहारनपुर,उन्नाव मध्यप्रदेश से खंडवा व उत्तराखंड के देहरादून से दिव्यांग जन अपने हुनर का प्रदर्शन करने आएंगे।

प्रेस वार्ता में संस्था के संस्थापक डॉ आई एम रोहतगी, संस्था के संरक्षक गुरविंदर सिंह छाबड़ा ,राजीव अग्रवाल, प्रीति आदि उपस्थित रहें।