सर्वर डाउन, यूपीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन तक करें

सर्वर डाउन, यूपीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन तक करें

सर्वर डाउन, यूपीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन तक करें

प्रयागराज, 25 अप्रैल । यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज ने शनिवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल से बढ़ाकर 03 मई कर दी है। अभ्यर्थियों के ओटीआर में सर्वर की समस्या के चलते ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करने में आ रही समस्या के चलते यह निर्णय लिया गया है।

आयोग के उप सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क 03 मई तक जमा कर सकेंगे, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क समाधान के लिए अभ्यर्थियों को 08 मई तक का आयोग ने अभ्यर्थियों को मौका दिया है।

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि अब तक कुल 14,58,104 अभ्यर्थियों ने यूपीटीईटी परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किया है, जिसमें से 12,80,845 आवेदनों का ओटीआर कम्प्लीट हो गया है जबकि 12,59,173 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र पूरी तरह से सबमिट किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज शनिवार को 1,04,196 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस हफ्ते कुल 5,68,922 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है।

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की यूपीटीईटी-2026 परीक्षा 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में की जाएगी। पहले इसके लिए 27 मार्च से 26 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जबकि संशोधन एक मई तक होना तय किया गया था। लेकिन आयोग के सर्वर में आ रही तकनीकी दिक्कत की वजह से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख 3 मई तक बढ़ा दी गई है। जबकि अभ्यर्थियों को 08 मई तक संशोधन का मौका मिलेगा।