खाद की किल्लत को लेकर सपा कार्यकर्ता ने विधानसभा के सामने किया प्रदर्शन

खाद की किल्लत को लेकर सपा कार्यकर्ता ने विधानसभा के सामने किया प्रदर्शन

खाद की किल्लत को लेकर सपा कार्यकर्ता ने विधानसभा के सामने किया प्रदर्शन

लखनऊ, 25 अगस्त  उत्तर प्रदेश सरकार की राजधानी लखनऊ में किसानों के लिए समस्या बनी खाद की किल्लत को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान खाली बोरियां पहनकर सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए विधानसभा के सामने पहुंच गए। मौके पर भारी पुलिस ने उन्हें पकड़ते हुए बसों से प्रदर्शन स्थल इको गार्डन भेज दिया।

सपा कार्यकर्ता गौरव प्रजापति ने बताया कि प्रदेश में यूरिया खाद की भारी किल्लत है। खाद केन्द्रों पर किसानों को लम्बी लम्बी लाइनों में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। भाजपा सरकार किसानों की समस्या को दूर नहीं कर पा रही है। खाद की परेशानी दूर नहीं हुई तो किसानों की फसल का नुकसान होगा और उनके सामने अजीविका का भी संकट बनेगा। किसानों की समस्या को सरकार नैतिकता के आधार पर दूर कराना चाहिए।