विश्व हिंदू परिषद ने मनाया 61वां स्थापना दिवस

विश्व हिंदू परिषद ने मनाया 61वां स्थापना दिवस

विश्व हिंदू परिषद ने मनाया 61वां स्थापना दिवस

उरई, 26 अगस्त । कोंच नगर में स्थित गहोई भवन में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन से हुई।

कार्यक्रम में प्रांत मंत्री राजू पोरवाल, अध्यक्ष धर्मेंद्र जाटव, जिला मंत्री आचार्य तेजस और महंत अशोकदास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष गुरु प्रसाद ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित है। समाज में जागरूकता लाना, सेवा कार्य करना और हिंदू समाज को संगठित करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष साकेत शांडिल्य, नगर अध्यक्ष संतोष तिवारी, गौरव सोनी, आकाश उदैनिया, दीपक राजकपूर सर्रफ, शिशिर प्रताप, सुमित कृश पाठक, शशिकांत मिश्रा, शीलू उदैनिया और महेंद्र चन्देरिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।