टीबी मरीजों को सहयोग, सहानुभूति व मानसिक समर्थन दें: प्रो. सत्यकाम

टीबी मरीजों को सहयोग, सहानुभूति व मानसिक समर्थन दें: प्रो. सत्यकाम

टीबी मरीजों को सहयोग, सहानुभूति व मानसिक समर्थन दें: प्रो. सत्यकाम

प्रयागराज, 29 अप्रैल । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में गुजरात राज्य स्थापना दिवस (1 मई) समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 29 अप्रैल से 2 मई तक प्रस्तावित समारोह के प्रथम दिन बुधवार को विश्वविद्यालय में क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया तथा गुजरात राज्य के चहुंमुखी विकास से संबंधित डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी अवश्य है, लेकिन यह पूर्णतः इलाज योग्य है। इसके लिए समय पर पहचान, नियमित दवा और सकारात्मक सोच की आवश्यकता है। आज चिकित्सा विज्ञान ने इतनी प्रगति कर ली है कि यदि मरीज निर्धारित अवधि तक सही तरीके से उपचार ले तो वह पूर्णतः स्वस्थ जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि, दवाओं को बीच में छोड़ना न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि यह बीमारी को और अधिक जटिल बना सकता है। प्रो. सत्यकाम ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे टीबी के मरीजों के प्रति किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। उन्हें सहयोग, सहानुभूति और मानसिक समर्थन देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस तरह की बीमारी से लड़ाई दवाओं से ही नहीं बल्कि हौसले और समर्थन से भी जीती जाती है।कुलपति ने कहा कि कुलाधिपति की प्रेरणा से विश्वविद्यालय निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। सामाजिक सरोकारों से जुड़कर विश्वविद्यालय जन-जन तक अपनी पहुंच बना रहा है। मुक्त विवि गुजरात राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा कार्य के इस उत्तरदायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेगा। उन्होंने गुजरात राज्य के विकास पर आधारित वृत्तचित्र प्रदर्शित करने पर स्वास्थ्य विज्ञान विद्या शाखा की सराहना की।

मुक्त विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रारम्भ में कार्यक्रम संयोजक प्रो. मीरा पाल ने कुलपति का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि गुजरात राज्य स्थापना दिवस के आगामी कार्यक्रमों में 30 अप्रैल को विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव गोहरी में स्वच्छता कार्यक्रम एवं कस्तूरबा विद्यालय का भ्रमण किया जाएगा। इसी प्रकार 1 मई को गंगा परिसर से पदयात्रा, साइकिल यात्रा एवं मंदिर भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया है तथा 2 मई को रंगारंग कार्यक्रमों में गुजरात के पारम्परिक लोकनृत्य तथा शिल्पमेला का आयोजन अटल प्रेक्षागृह में किया जायेगा।

-डॉक्युमेंट्री में दिखाई गई गुजरात के विकास की झलक प्रयागराज, 29 अप्रैल (हि.स)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में गुजरात राज्य स्थापना दिवस (1 मई) समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 29 अप्रैल से 2 मई तक प्रस्तावित समारोह के प्रथम दिन बुधवार को विश्वविद्यालय में क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया तथा गुजरात राज्य के चहुंमुखी विकास से संबंधित डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी अवश्य है, लेकिन यह पूर्णतः इलाज योग्य है। इसके लिए समय पर पहचान, नियमित दवा और सकारात्मक सोच की आवश्यकता है। आज चिकित्सा विज्ञान ने इतनी प्रगति कर ली है कि यदि मरीज निर्धारित अवधि तक सही तरीके से उपचार ले तो वह पूर्णतः स्वस्थ जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि, दवाओं को बीच में छोड़ना न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि यह बीमारी को और अधिक जटिल बना सकता है। प्रो. सत्यकाम ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे टीबी के मरीजों के प्रति किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। उन्हें सहयोग, सहानुभूति और मानसिक समर्थन देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस तरह की बीमारी से लड़ाई दवाओं से ही नहीं बल्कि हौसले और समर्थन से भी जीती जाती है।कुलपति ने कहा कि कुलाधिपति की प्रेरणा से विश्वविद्यालय निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। सामाजिक सरोकारों से जुड़कर विश्वविद्यालय जन-जन तक अपनी पहुंच बना रहा है। मुक्त विवि गुजरात राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा कार्य के इस उत्तरदायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेगा। उन्होंने गुजरात राज्य के विकास पर आधारित वृत्तचित्र प्रदर्शित करने पर स्वास्थ्य विज्ञान विद्या शाखा की सराहना की।