पुलिस ने दो घंटे में खोया मोबाइल किया बरामद, मालिक ने जताया आभार
पुलिस ने दो घंटे में खोया मोबाइल किया बरामद, मालिक ने जताया आभार
बांदा, 22 नवंबर । उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अपनी त्वरित और प्रभावी कार्यशैली का परिचय देते हुए मात्र दो घंटे में एक खोया हुआ मोबाइल सकुशल बरामद कर उसके स्वामी को लौटा दिया।
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी ओमप्रकाश पुत्र राजकुमार, मूल रुप से ग्राम गजनी, थाना तिंदवारी के रहने वाले हैं। इनका शनिवार को मोबाइल फोन खो जाने गया, जिसकी सूचना उन्हाेंने थाना काेतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी आनंद साहू के निर्देशन में पुलिस टीम सक्रिय हुई।
पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल ट्रैकिंग एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण करते हुए खोजबीन शुरू की। पुलिस की तेज और सटीक कार्यवाही का परिणाम यह रहा कि केवल दो घंटे के अंदर ही मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मोबाइल उसके स्वामी को सौंप दिया गया। मोबाइल वापस पाकर पीड़ित ओमप्रकाश ने बांदा पुलिस की कार्यकुशलता और त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
कोतवाली नगर प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि पुलिस की यह पहल जनसामान्य में विभागीय कार्यवाही के प्रति विश्वास को और मजबूत करती है।