लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल
लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल
लखनऊ, 30 अप्रैल । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में मिट्टी और निर्माण सामग्री धंसने से काम कर रहे दो मजदूर दब गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विभूतिखंड ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमों को तत्काल बुलाया। बचाव दल ने दोनों घायल मजदूरों को बेसमेंट से बाहर निकालकर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा।
अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने लक्ष्मी शंकर अवस्थी (36) निवासी ग्राम अमौली कीरतपुर, थाना रामनगर जिला बाराबंकी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे मजदूर तुलसीराम निवासी ग्राम भीकम पट्टी, थाना सफदरगंज बाराबंकी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।