नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: अभिलाषा गुप्ता नंदी

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: अभिलाषा गुप्ता नंदी

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: अभिलाषा गुप्ता नंदी

प्रयागराज, 12 अप्रैल । सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए मातृशक्ति का सशक्त होना आवश्यक है और केंद्र सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। यह अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है। यह बात रविवार को सिविल लाइंस स्थित होटल आनंद कॉन्टिनेंटल में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम–अभियान’ को लेकर मीडिया से वार्ता करते हुए पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं, जिसका परिणाम ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के रूप में सामने आया है। इससे न केवल सामाजिक बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं की भागीदारी सशक्त होगी।अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा के केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 11 से 16 अप्रैल तक मिस्ड कॉल अभियान (9667173333), 13 से 15 अप्रैल हस्ताक्षर अभियान, 15 से 17 अप्रैल नारी शक्ति सम्मेलन व पदयात्रा, 15 अप्रैल को बाइक/स्कूटी रैली, 18–19 अप्रैल कला प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।इसके अलावा 19–20 अप्रैल को स्थानीय निकायों—नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत—द्वारा अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया जाएगा। 19 अप्रैल को लखनऊ में नारी शक्ति विजय दौड़ और अन्य स्थानों पर 20 अप्रैल को नारी शक्ति मार्च आयोजित किया जाएगा।पत्रकार वार्ता का संचालन जिला प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया सह-प्रभारी विवेक मिश्रा ने दिया। इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष वंदना सिंह, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, संयोगिता जायसवाल, तृप्ति जायसवाल, जिला मंत्री दीप द्विवेदी एवं शुभम सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।