सुलतानपुर : सपा विधायक का विवादित बयान, भाजपा नेता ने दर्ज कराया मुकदमा
सुलतानपुर : सपा विधायक का विवादित बयान, भाजपा नेता ने दर्ज कराया मुकदमा

सुलतानपुर, 29 सितम्बर । इसौली सीट से सपा विधायक अबरार अहमद का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने ब्राह्मण और क्षत्रिय जाति के मतदाताओं को 'चोट्टा' बोल रहे हैं। कह रहे हैं कि चुनाव जीतने के लिए उन्हें ब्राह्मणों और क्षत्रियों के वोट की जरूरत नहीं है, उनके बिना भी वह जीत सकते हैं। इसके बाद भाजपा नेता ओमप्रकाश बजरंगी ने नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए सपा विधायक पर मुकदमा दर्ज करवाया है।
ओमप्रकाश बजरंगी ने बुधवार को नगर कोतवाली में प्राथमिक दर्ज कराने के लिए थाना प्रभारी को पत्र दिया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि सपा विधायक का एक वीडियो सार्वजनिक हुआ है। इसमें वह सामाजिक विद्वेष फैलाने के लिए ब्राह्मण और क्षत्रियों को चोर कहने समेत अन्य आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया है। करणी सेना ने भी विधायक के खिलाफ ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है।
भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने कहा कि सपा के बड़े नेताओं ने अबरार अहमद विधायक के बयान के बाद मौन धारण कर लिया है। सपा विधायक समाज को तोड़ने और द्वेष फैलाने का काम करते हैं। बसपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ शैलेंद्र त्रिपाठी ने भी इस बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि अमर्यादित और समाज को तोड़ने वाला बयान है। इसके अलावा अन्य कई सामाजिक संगठन भी पूर्व विधायक अबरार अहमद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।