एनसीसी बटालियन, प्रयागराज ने पैरा-सेलिंग एडवेंचर कैंप का किया आयोजन

एनसीसी बटालियन, प्रयागराज ने पैरा-सेलिंग एडवेंचर कैंप का किया आयोजन

एनसीसी बटालियन, प्रयागराज ने पैरा-सेलिंग एडवेंचर कैंप का किया आयोजन

प्रयागराज, 25 जनवरी, । 17 एनसीसी बटालियन, प्रयागराज द्वारा 21 से 25 जनवरी तक फाफामऊ एयरफील्ड में पैरा-सेलिंग एडवेंचर कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह कैंप एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

रक्षा मंत्रालय, प्रयागराज के विंग कमांडर एवं पीआरओ देबर्थो धर ने रविवार काे बताया कि पांच दिवसीय इस साहसिक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन ब्रिगेडियर यू.एस. कंडिल द्वारा किया गया। इस कैंप में लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया और साहसिक गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि इस कैंप का संचालन लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह, कमांडिंग ऑफिसर, 17 एनसीसी बटालियन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें सुरक्षा एवं प्रशिक्षण मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया गया। कैंप के समापन समारोह में कर्नल जनरल स्टाफ (कर्नल जीएस), सब एरिया उत्तर एवं पूर्वी भारत की उपस्थिति रही। उन्होंने कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना करते हुए राष्ट्र सेवा, साहस एवं अनुशासन के मूल्यों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। यह आयोजन एनसीसी की युवा विकास एवं चरित्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।