लोकबंधु चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए चला नगर निगम का बुलडोजर

लोकबंधु चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए चला नगर निगम का बुलडोजर

लोकबंधु चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए चला नगर निगम का बुलडोजर

लखनऊ, 17 अप्रैल(हि.स.)। नगर निगम ने लोकबंधु चौराहे के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यों के तहत गुरूवार को जोन आठ में जमकर बुलडोजर चलाया और अस्थायी दुकानों को ढ़हा दिया। लोकबंधु चौराहे से लेकर लोकबंधु अस्पताल के बीच करीब एक दर्जन अस्थायी दुकानों को बुलडोजर लगाकर हटाया गया है। जोन आठ के जोनल अधिकारी अजीत राय और नगर निगम कर्मचारियों ने दुकानों को हटाने के बाद वहां से मलबा भी साफ करा दिया।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि लोकबंधु चौराहे के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास के लिए 60.50 करोड़ की स्वीकृति हुई है। स्वीकृत राशि से रिडिजाइन, ग्रीन स्पेस का निर्माण, फुटपाथ चौड़ीकरण होगा। चौराहे के आसपास स्ट्रीट लाइटिंग, अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके लिए जोन आठ की टीम ने अस्थायी दुकानों को हटाया गया है। जो कोई दुकानदार फिर से दुकान लगायेगा तो निश्चित ही कठोर कार्रवाई करायी जायेगी।

---------------