दो युवकों ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म
दो युवकों ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

मेदिनीनगर, 12 दिसंबर । अस्पताल में इलाजरत अपनी बहन के लिए खाना ले कर आई नाबालिग लड़की को घर वापस लौटने के दौरान दो युवकों ने हवस का शिकार बनाया। हालात बिगड़ने लड़की को शनिवार रात अस्पताल में भर्ती किया गया है। रविवार को मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शहर थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि पीड़िता आदिम जनजाति कोरवा परिवार की है। उसकी बड़ी बहन और बहनोई ईंट भट्ठा में काम करते हैं। चार दिन पहले पीड़िता अपनी बहन से मिलने आई थी। इस दौरान उसे पता लगा कि उसकी बहन बीमार है और उसका इलाज एक डॉक्टर के पास चल रहा है। गुरुवार रात वह अपनी बहन के लिए खाना लेकर ईंट भट्ठा संचालक के बोलेरो से शहर आई। बोलेरो में नाबालिग के अलावा बोलेरो चालक राहुल यादव और रामसेवक यादव थे। बहन को खाना देने के बाद जब वापस जाने लगी तभी दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
सदर एसडीपीओ के विजय शंकर ने बताया कि पीड़िता फिलहाल बात कर पाने की स्थिति में नहीं है। थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की ओर से टीम का गठन किया गया है। अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। युवकों के सभी संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं।