मथुरा : सरकारी फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले चार शातिर गिरफ्तार

मथुरा : सरकारी फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले चार शातिर गिरफ्तार

मथुरा : सरकारी फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले चार शातिर गिरफ्तार

मथुरा, 24 दिसम्बर । थाना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में प्रयुक्त कम्प्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 23 दिसम्बर को मुखबिर की सूचना पर रेलवे ग्राउंड धौली प्याऊ से चारों आरोपियों को फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी जन्म प्रमाण पत्र आदि फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से मनमानी रकम वसूलते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र हरिओम धीरज और अभिषेक शामिल हैं। सभी आरोपित मथुरा जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित काफी समय से इस अवैध कार्य में लिप्त थे।

पुलिस लाइन सभागार में बुधवार दोपहर क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जिला अस्पताल के सामने गौडिया मठ के पीछे हरिओम पुत्र लाखाराम की ओम साइबर कैफे के नाम दुकान थी जहां लंबे समय ये फर्जी जन्म प्रमाण बनाए जाते थे। वहीं उन्होंने बताया कि अभिषेक नामक व्यक्ति किसी अधिकारी के टच में था जहां से वो ओटीपी लेकर इस अवैध कार्य को कर रहे थे। साथ ही बताया कि ये अवैध जन्म प्रमाण पत्र छाता तहसील के अंतर्गत गांव गौहेता सतवीसा और फ़ालेन के पते पर दर्शाए जाते थे।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक सीपीयू, एक कलर प्रिंटर दो लैपटॉप, एक कम्प्यूटर, चार मोबाइल फोन, सात जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी और 910 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।