माफिया अतीक के बेटे अली को शिफ्ट किया जायेगा झांसी जेल
माफिया अतीक के बेटे अली को शिफ्ट किया जायेगा झांसी जेल
प्रयागराज, 01 अक्टूबर। केन्द्रीय कारागार नैनी प्रयागराज में माफिया अतीक के बेटे अली को सुरक्षा के मद्देनजर शासन के आदेश पर झांसी जेल के लिए भेजा जाएगा। यह जानकारी बुधवार को जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम शासन से निर्देश प्राप्त हुआ कि नैनी जेल में बंद अली पुत्र अतीक अहमद को यहां से झांसी जेल भेज दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अली के खिलाफ, अपहरण ,रंगदारी मांगने सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। इस प्रकरण में माफिया अतीक समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वह नैनी जेल में बंद था। उमेश पाल हत्या कांड के बाद से नैनी जेल में अली को तन्हाई बैरक में रखा गया था। जेल के अन्दर कुछ दिन पूर्व अली के पास से पैसे सहित अन्य सामान बरामद हुए थे। इस प्रकरण में जेल वार्डन और जेलर के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। सूत्रों की मानें तो बरेली में हुई घटना को लेकर माफिया अतीक एवं उनके खानदान का नाम जुड़ गया है।