चुनावी तैयारी के साथ सुनें मन की बात : महानगर अध्यक्ष
चुनावी तैयारी के साथ सुनें मन की बात : महानगर अध्यक्ष
प्रयागराज, 29 मई । मन की बात के 134वें संस्करण को लेकर शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में मन की बात के विधानसभा व मंडल संयोजक तथा सह संयोजक की बैठक की गई। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि प्रयागराज महानगर के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पे मन की बात में अभी तक प्रयागराज महानगर पूरे काशी क्षेत्र में सर्वाेच्च प्रदर्शन करता आ रहा है। यही उम्मीद आगे भी है।
उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लेकिन अब मन की बात कार्यक्रम के दौरान 2027 की तैयारी भी करनी होगी। हर बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान चलाया जाएगा। महानगर के समस्त 15 मंडलों के सभी बूथों पर मन की बात सुना जाएगा और साथ ही पन्ना प्रमुख भी उसी दिन बनाए जाएंगे। पन्ना प्रमुख एक महत्वपूर्ण कड़ी है और बूथ स्तर पर इस ओर विशेष ध्यान देना है। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता इस फार्मूले पर चलना है।
भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान मन की बात कार्यक्रम के विधानसभा व मंडल संयोजकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महानगर अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय, विक्रमजीत भदौरिया, उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी, शोभिता श्रीवास्तव, मधुमिता नाथ, रोहित विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, दीप द्विवेदी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अरुण पटेल, अजय सिंह, शुभम सिंह, मंजेश श्रीवास्तव, गणेश वर्मा, दिव्यांशु, गोपाल श्रीवास्तव, हेमंत बनर्जी आदि उपस्थित रहे।