ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मजदूर की मौत

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मजदूर की मौत

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मजदूर की मौत

प्रयागराज, 6 दिसंबर । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित घूरपुर थाना क्षेत्र में बीटा के समीप शुक्रवार रात कंक्रीट मिक्सर ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने शनिवार काे बताया कि हादसे में घूरपुर थाना क्षेत्र के वीकर गांव निवासी रज्जन निषाद (39) की मौत हुई है। मृतक बीती रात शुक्रवार देर शाम अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से घर के लिए आ रहा था। रास्ते में भीटा के समीप उसका साथी मोटरसाइकिल खड़ी करके लघुशंका करने लगा। इसी दौरान एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में रज्जन निषाद गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसकी स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में उपचार के दौरान शनिवार भोर में मौत हो गई। शव को चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस टीम ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।