कानपुर पुलिस ने 151 मोबाइल फाेन रिकवर किए, वास्तविक मालिकों को लाैटाये
कानपुर पुलिस ने 151 मोबाइल फाेन रिकवर किए, वास्तविक मालिकों को लाैटाये
कानपुर, 19 फरवरी। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर सेंट्रल ज़ोन की सर्विलांस टीम ने 151 खोए हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। इनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत लगभग 31 लाख रुपये है।
पुलिस उपायुक्त मध्य अतुल कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि सीआर पोर्टल और यूपी कॉप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर टीम ने कॉल रिकॉर्ड्स, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रैकिंग जैसे आधुनिक तकनीकी साधनों का उपयोग कर मोबाइल फोन बरामद किए। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मोबाइल स्वामियों को फोन सौंपे और सर्विलांस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देकर उनकी मेहनत की सराहना की।
डीसीपी सेंट्रल, अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “यह सफलता हमारी टीम की मेहनत और नागरिकों के सहयोग का परिणाम है। हम इसी तरह आम जनता की समस्याओं का समाधान करते रहेंगे।