मुरादनगर थाने के सामने युवक की गोली मारकर ह त्या मामले में थाना प्रभारी व दो दरोगा निलंबितगाजियाबाद

 मुरादनगर थाने के सामने युवक की गोली मारकर ह त्या मामले में थाना प्रभारी व दो दरोगा निलंबितगाजियाबाद

 मुरादनगर थाने के सामने युवक की गोली मारकर ह  त्या मामले में थाना प्रभारी व दो दरोगा निलंबितगाजियाबाद

, 19 जून (। मुरादनगर थाने के बिल्कुल सामने एक युवक की सनसनीखेज ढंग से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मुरादनगर और दो दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने इस घटना को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में पुलिस कमिश्नर ने मुरादनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह तोमर, रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक सूबे सिंह और बीट प्रभारी उपनिरीक्षक मोहित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की जानकारी दी है। निलंबन की कार्रवाई कर्तव्य में लापरवाही और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफलता के चलते की गई है।

उधर, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हत्यारों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।