।पेट्रोलियम उत्पाद को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें, धैर्य व शांति बनाए रखें : जिलाधिकारी

पेट्रोलियम उत्पाद को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें, धैर्य व शांति बनाए रखें : जिलाधिकारी

।पेट्रोलियम उत्पाद को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें, धैर्य व शांति बनाए रखें : जिलाधिकारी

देवरिया, 07 मई । उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रसोई गैस आपूर्ति को लेकर आ रही भ्रांतियों व शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रहे तथा पेट्रोल पम्प ड्राई की स्थिति में न आए।

जिलाधिकारी ने गैस सिलेंडरों का वितरण प्रथम आवक(बुकिंग), प्रथम पावक के आधार पर किए जाने तथा जिन उपभोक्ताओं ने पहले गैस बुक कराई है, उन्हें प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बुकिंग का क्रमवार निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पेट्रोल पम्पों पर ईंधन की उपलब्धता बनाए रखना प्राथमिकता में रखा जाए। जिलाधिकारी ने गैस उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे पैनिक न हों, धैर्य व शांति बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। निर्धारित समय पर गैस बुकिंग कराएं। बुकिंग क्रम के अनुसार ही संबंधित गैस एजेंसी द्वारा गैस की आपूर्ति की जाएगी।