मोटरसाइकिल की टक्कर से हैंडलूम कर्मचारी की मौत

मोटरसाइकिल की टक्कर से हैंडलूम कर्मचारी की मौत

मोटरसाइकिल की टक्कर से हैंडलूम कर्मचारी की मौत

प्रयागराज, 26 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाना क्षेत्र के डीटी हैंडलूम के समीप शनिवार देर रात मोटरसाइकिल की टक्कर हैंडलूम कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने रविवार काे बताया कि हादसे में चंदौली जिले में स्थित धानापुर थाना क्षेत्र के सकरारी मड़ई गांव निवासी सुरेन्द्र यादव (55) पुत्र स्वर्गीय राम अवध यादव की मौत हुई है। परिवार के लोगों ने बताया कि वह झूंसी स्थित टीडी हैंडलूम में बीते कई वर्ष से काम करता था। शनिवार रात वह कार्यालय बंद होने के बाद सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक बेकाबू मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे चिकित्सकों ने बताया कि मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।