गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन का शिविर, 20 लोगों ने किया रक्तदान
गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन का शिविर, 20 लोगों ने किया रक्तदान
मीरजापुर, 01 फ़रवरी । गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की ओर से रविवार को इमाम मार्केट, रामबाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष यूसुफ राजा की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में कुल 23 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
रक्तदान से पूर्व डॉक्टर विनोद कन्नौजिया ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर की खास बात यह रही कि खजुरी गांव के तीन सगे भाई सुहैल, जुबैर और साहिल ने एक साथ रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता ने मौके पर उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी और आगे आने के लिए प्रेरित किया।
साईं परिवार सेवा संगठन की अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को, विशेष रूप से प्रथम बार रक्तदान करने वालों को, बधाई दी। रक्तदान करने वालों में आमिर खान, शाहरुख खान, सुहेल अंसारी, हिफाजत उल्लाह खान, परवेज अख्तर, नबील खान, जुबेर अंसारी, यूसुफ रज़ा, दानिश अंसारी, साहिल अंसारी, अदनान अंसारी, कासिफ, सैफ, युनुस खान, सौंफ खान, सौंफ अली, नौशाद अहमद, जीशान खान, हामिद रज़ा और नेहाल अहमद शामिल रहे। शिविर को सफल बनाने में मेडिकल टीम से काउंसलर माला सिंह, एलटी अमित पटेल, प्रवेश राजभर, प्रदीप राजभर और मनीष यादव का सराहनीय योगदान रहा।