पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा अनावरण गुरुवार काे : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आएंगे

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा अनावरण गुरुवार काे : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आएंगे

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा अनावरण गुरुवार काे : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आएंगे

जोधपुर, 13 मई । पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैंरोसिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को रातानाडा सर्किल पर किया जाएगा। प्रतिमा का लोकार्पण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में होगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार शाम को जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री शर्मा सांय 4.25 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा सांय 4.30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से हैलीपेड, पंसेरी जसवंतपुरा, जिला जालोर के लिए प्रस्थान करेंगे।

वे 14 मई को दोपहर 2.30 बजे डांगावास (मेड़ता) से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2.45 बजे रातानाडा चौराहा पहुंचकर दोपहर 2.50 बजे से 3.50 बजे तक आयोजित पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत की मूर्ति अनावरण समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 4.10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह राजवी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष पवन आसोपा एवं संबंधित अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।