किसानों का धरना सातवें दिन भी जारी, इंजीनियर रिसाव रोकने में जुटी

किसानों का धरना सातवें दिन भी जारी, इंजीनियर रिसाव रोकने में जुटी

किसानों का धरना सातवें दिन भी जारी, इंजीनियर रिसाव रोकने में जुटी

मीरजापुर, 13 नवंबर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद के अहरौरा मेन कैनाल से लगातार हो रहे पानी के रिसाव को लेकर किसानों का धरना गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रहा। वहीं एक्सईएन की पहल पर महाराष्ट्र की डायनासोर कंपनी के इंजीनियर व गोताखोरों की टीम लिकेज बंद करने की कोशिश में जुटी रही। इंजीनियरों ने दावा किया है कि अगले दो दिनों में लीकेज पूरी तरह बंद हो जाएगा।

लीकेज को बंद कराने की मांग को लेकर किसान भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले अहरौरा बांध पर डटे हैं।तीन दिन पहले एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा, सीओ मंजरी राव, अधीक्षण अभियंता विजय कुमार और एक्सईएन हरिशंकर प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर किसानों को जल्द समाधान का भरोसा दिया था। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि जब तक लीकेज पूरी तरह बंद नहीं होगा, धरना जारी रहेगा।