फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपहरण का प्रैंक करना पड़ा महंगा, आठ यूट्यूबर गिरफ्तार

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपहरण का प्रैंक करना पड़ा महंगा, आठ यूट्यूबर गिरफ्तार

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपहरण का प्रैंक करना पड़ा महंगा, आठ यूट्यूबर गिरफ्तार

कानपुर, 14 फरवरी। उत्तर प्रदेश में कानपुर जनपद के गुजैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 वर्षीय छात्र का अपहरण कर दो लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले तीन किशोरों समेत आठ यूट्यूबरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के उद्देश्य घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद प्रैंक (शरारत) बताकर छात्र को छोड़ दिया था। पकड़े जाने पर पुलिस से मांफी मांगकर गिड़गिड़ाते नजर आए।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शनिवार काे बताया कि बर्रा-8 में रहने वाले अमित कुमार शुक्ला प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी प्रभाती 10 वर्षीय बेटा हर्षल और एक छोटा बेटा यशु है। हर्षल मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। बीते बुधवार को शाम के समय वह घर के पास ही एक जनरल मर्चेंट की दुकान से सामान लेने गया था। रास्ते में उसे घर के पास में रहने वाले दो लड़के मिले, जिनकी उम्र 13 से 14 साल के बीच थी। उन्होंने छात्र को फोन देकर कहा कि अपने घर में फोन करो और दो लाख रुपये मांगो इसके बाद छात्र ने अपनी मां को फोन कर बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है और उसे छोड़ने के बदले पैसे मांग रहे हैं। बेटे की अपहरण की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

करीब 30 मिनट बाद उनके फोन पर दोबारा एक नए नंबर से फोन आया इस बार किदवई नगर स्थित यूपी किराना स्कूल के पास पांच हजार रुपये पहुंचाने की बात कही गई लेकिन कुछ ही देर बाद किशोरों ने यूट्यूबर होने की बात कह कर इसे मजाक बताया और बोले कि वह प्रैंक कर रहे थे। छात्र की मां की तहरीर पर गुजैनी थाने में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सीसीटीवी कैमरों के जरिये पहचान कर तीन बाल अपचारियों समेत आठ यूट्यूबरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि इलाके के रहने वाले दो बाल आपचारियों ने ही फिरौती की रकम मांगी थी। उन्होंने कन्नौज और आंध्र प्रदेश के नंबरों से कॉल की थी। शातिरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई थीं। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये थाना गुजैनी निवासी अरविंद सिंह, लकी, चंदन कुमार, मोहम्मद शाहिद, अमन कटियार और तीन बाल बाल आपचारी को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में लड़कों ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर वीडियो बनाकर अपनी इंस्टाग्राम आईडी में पोस्ट करते थे। गिरफ्तारी होने के बाद अब लड़के कान पड़कर माफी मांगते हुए नजर आए।