CM योगी के दफ्तर तक पहुंचा कोरोना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट किया है। सीएम ने ट्वीट करके कहा कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। ये अधिकारी मेरे संपर्क में थे। इसलिए मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है और सभी कार्य वर्चुअली शुरू कर रहा हूं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 18 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
amit sharma