हाईकोर्ट में नये अस्पताल के लिए उप मुख्यमंत्री को अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
हाईकोर्ट में नये अस्पताल के लिए उप मुख्यमंत्री को अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज, 14 फरवरी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को अधिवक्ताओं के लिए नये अस्पताल की स्थापना की मांग में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि हाईकोर्ट परिसर में आकस्मिक चिकित्सा हेतु उच्च स्तरीय चिकित्सालय नहीं है। हृदयाघात, उच्च रक्तचाप व अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित अधिवक्ता व न्यायालय कर्मचारियों के लिए परिसर में स्थित चिकित्सालय में सुविधाएं नहीं हैं। इसलिए एक नये चिकत्सालय की स्थापना की जाये।
उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने वालों में मृत्युंजय तिवारी, मोहित यादव, अशोक पांडेय, राम नारायण द्विवेदी, त्रिवेणी शंकर राय, राजेंद्र पांडेय, देवेंद्र नारायण पाण्डेय, नीरज द्विवेदी आदि अधिवक्ता शामिल रहे।