प्रयागराज को "ग्रीन एनर्जी मॉडल सिटी" के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से हो रहा है प्रयास : गणेश केसरवानी
प्रयागराज को "ग्रीन एनर्जी मॉडल सिटी" के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से हो रहा है प्रयास : गणेश केसरवानी
चंद्रलोक चौराहे पर सोलर रूफटॉप कैंप, स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूक हुए नागरिकप्रयागराज, 24 मई (हि.स.)। भविष्य में प्रयागराज को "ग्रीन एनर्जी मॉडल सिटी" के रूप में विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त बातें रविवार को नगर के चंद्रलोक चौराहे पर आयोजित सोलर रूफटॉप कैंप शिविर में लोगों को बतौर मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहीं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सौर ऊर्जा अपनाने का आह्वान करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयागराज में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चंद्रलोक चौराहे पर सरकार समर्थित सोलर रूफटॉप कैंप का आयोजन किया गया। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लेकर सौर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप हर घर तक सौर ऊर्जा पहुंचाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और ऐसे जागरूकता शिविर लोगों को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित कर रहे हैं।
महापौर ने कहा कि सोलर रूफटॉप योजना केवल बिजली बिल में बचत का साधन नहीं, बल्कि भविष्य की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत आधार है। सौर ऊर्जा के उपयोग से जहां आम लोगों का खर्च कम होगा, वहीं पर्यावरण संरक्षण को भी नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रयागराज को स्वच्छ और हरित शहर बनाने के लिए नगर निगम की प्रतिबद्धता दोहराई।
कैंप में विशेषज्ञों ने लोगों को सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी, नेट मीटरिंग, आसान वित्तीय योजनाओं और बिजली बचत के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। कई लोगों ने मौके पर ही सोलर सिस्टम लगाने में रुचि दिखाई और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का आयोजन पार्षद कुसुमलता के वार्ड में किया गया। इस अवसर पर पार्षद कुसुमलता, आशीष द्विवेदी, वी.के. जैन, नवरत्न कत्याल, आशीष गुप्ता, यशस्वी शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता