मीरजापुर में कराेड़ाें के लेनदेन मामले में ईडी ने दाे लाेगाें के यहां मारा छापा

मीरजापुर में कराेड़ाें के लेनदेन मामले में ईडी ने दाे लाेगाें के यहां मारा छापा

मीरजापुर में कराेड़ाें के लेनदेन मामले में ईडी ने दाे लाेगाें के यहां मारा छापा

मीरजापुर, 13 फ़रवरी  नई दिल्ली से आई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार काे उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित बरौंधा बाजार में दो लोगों के घराें पर छापा मारा। यह कार्रवाई अभी भी जारी है।

ईडी की टीम सुबह करीब सात बजे बरौधा बाजार में रहने वाले बनारसी लाल गुप्ता के यहां पहुंची थी है। पूरे मकान को सीआरपीएफ ने घेर लिया और जब तक ईडी की कार्रवाई पूरी नहीं जाती तब तक किसी को भी बाहर से अंदर या अंदर से बाहर जानने की अनुमति नहीं दी हैं। कमरें के अंदर माैजूद लाेगाें से पूछताछ कर टीम ने दस्तावेज खंगाले। इसके अलावा हथिया बांध निवासी अब्दुल वारी के यहां भी छानबीन की है। इन दोनों के बैंक खातों में सौ करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन हाेने के बाद ईडी टीम सक्रिय हुई।

उल्लेखनीय है कि तीन वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ में एक ट्रक से करीब दस कुंतल गांजा बरामदगी के मामले में बनारसी गुप्ता का नाम सामने आया था। जबकि ट्रक अब्दुल वारी का था। फिलहाल ईडी की टीम दोनों के घरों में रखे दस्तावेज खंगाल रही है और लेन-देन के स्रोत व संबंधों की जांच कर रही है। रामबिलास गुप्ता बरौंधा बाजार में कपड़े व परचून की दुकान चलाता हैं। खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला ईडी का है और वह अपने स्तर से काम कर रही है। पुलिस का इससे काेई लेना देना नहीं हैं। -