दीपावली पर्व भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की अनुपम धरोहर: ठाकुर रामवीर सिंह
दीपावली पर्व भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की अनुपम धरोहर: ठाकुर रामवीर सिंह
मुरादाबाद, 20 अक्टूबर । मुरादाबाद जिले कुंदरकी विधानसभा के रतनपुर कला मंडल और कुंदरकी मंडल में सोमवार को आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि दीपावली पर्व भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का अनुपम धरोहर है। सभी पार्टी कार्यकर्ता मेरे परिवारजन हैं। यह एक पारिवारिक आयोजन है जिसमें अपनापन, प्रेम और सौहार्द का संदेश निहित है।
रतनपुर कला मंडल का कार्यक्रम राज फार्म हाउस गागन तिराहा और कुंदरकी मंडल का कार्यक्रम ब्लाक सभागार कुंदरकी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को मिष्ठान, चांदी का सिक्का, दीपक, उपहार और देशी घी देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान की।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट, गुलाम जिलानी, मेंहदी हसन, बबलू जाटव, संजय कश्यप, बिजेन्द्र चौधरी, राजवीर ,बृजेश, यादराम , सोनू ठाकुर, ज़ाहिद , दयाराम, अरविंद ठाकुर, रामकिशोर लोधी आदि उपस्थित रहे।