शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर की सुरक्षा में भक्तों ने लगाए कैमरे
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर की सुरक्षा में भक्तों ने लगाए कैमरे
प्रयागराज, 24 जनवरी । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान को शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के शिविर में प्रयागराज मेला प्राधिकरण की दो नोटिस चस्पा होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर स्वामी के भक्तों की चिंता दिखी है। उनके शिष्यों ने शिविर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। यह जानकारी शनिवार को शंकराचार्य के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने दी।उन्होंने बताया कि मेला प्राधिकरण चुपचाप रात के अंधेरे में सोने के समय शंकराचार्य के शिविर में मौनी अमावस्या के बाद दो नोटिस चस्पा कर चुका है। ऐसे हालात में शिविर में कौन सी हरकत कर दी जाए, महाराज श्री के भक्त महाराज एवं उनके शिविर की सुरक्षा के लिए 10 सी सी टी वी कैमरे लगाए हैं। प्रशासन की तरफ से रात के अंधेरे में आकर नोटिस चस्पा कर दिया जाता है। कैमरे से सभी आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। सादी वर्दी में कई एल आई यू प्रदेश व केंद्र की एजेंसियां निगरानी कर रही हैं। ऐसे में कौन आ जा रहा है। इसकी निगरानी करना जरूरी हो गया है। पुलिस प्रशासन फंसाने के लिए कुछ भी कर सकता है।