बेटियां बोझ नहीं, मौका देकर करें बौध्दिक एवं आर्थिक विकास; मनीष कुमार वर्मा

बाल विवाह के विरुद्ध संघर्ष करने वाली बेटियों को किया गया सम्मानित

बेटियां बोझ नहीं, मौका देकर करें बौध्दिक एवं आर्थिक विकास; मनीष कुमार वर्मा

प्रयागराज, 9 अक्टूबर । ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता के आभाव में बेटियां को बोझ समझते हैं। यह बेटियों के बौद्धिक विकास में सबसे बड़ी बाधा है। उनकी कम उम्र में ही शादी कर अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते है। यह बातविकास भवन स्थित सरस सभागार में गुरूवार को मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत ‘‘बाल विवाह को ना, शिक्षा को हां’’ विषय पर आधारित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने कहा।

उन्होंने कहा कि बेटियों को यदि मौका दिया जाये, तो वह लड़कों की तुलना बहुत अच्छा कार्य कर सकती है और बहुत आगे बढ़ सकती है, इसलिए लड़कियां बोझ हैं की सोच को हमें बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानून की दृष्टि एवं सामाजिक रूप से अपराध तो है इसके साथ ही कम उम्र में शादी कर लड़कियों का भविष्य बिगाड़ रहे है। उनकी प्रतिभा को दबाकर उन्हें घर-परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त कर दिया जाता है। जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति अभियान की थीम-सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक नारी सशक्त नहीं होगी, तब तक प्रदेश भी समृद्ध नहीं होगा। कहा कि आधी जनसंख्या आपकी है, यदि आधी जनसंख्या कार्य नहीं करेगी, मजबूत नहीं होगी, तो देश और प्रदेश कैसे विकसित होगा। उन्होंने कहा कि आधी आबादी की प्रतिभा का बिना उपयोग किए हम विकसित भारत का सपना नहीं देख सकते हैं। बाल विवाह कराने वाले ऐसे लोग देश के विकास में भी अवरोधक बने हुए है। जिलाधिकारी ने महिला एवं बालिकाओं से सम्बंधित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह, घरेलू हिंसा और महिलाओं से सम्बंधित अन्य मामलों में हेल्पलाइन नम्बरों पर तुरंत सूचना दें और जिसपर तत्काल कार्रवाई होगी।25 बालिकाओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में जिलाधिकारी के द्वारा रोके गए बाल विवाहों में शामिल कुल 25 बालिकाओं, पुलिस विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारी को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम में बाल विवाह को रोकने से उनके सामने आयीं चुनौतियों पर चर्चा की गयी।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त पंकज, जिला विकास अधिकारी जी.पी. कुशवाहा, परियोजना निदेशक, जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।