बहू ने प्रेमी संग मिलकर की थी ससुर की हत्या, चार गिरफ्तार

बहू ने प्रेमी संग मिलकर की थी ससुर की हत्या, चार गिरफ्तार

बहू ने प्रेमी संग मिलकर की थी ससुर की हत्या, चार गिरफ्तार

मऊ, 04 फरवरी । उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की सरायलखंसी थाना पुलिस ने बुधवार को बीते दिनों हुई बुजुर्ग की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या में शामिल बहू और उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बुधवार काे बताया कि सोमवार को मठमुहम्मदपुर निवासी सुबच्चन उर्फ गेडी राजभर (54) का शव सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चोरपाखुर्द गांव के पास एक खेत में मिला था। उनकी गला और कलाई काटकर हत्या की गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तमाम साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुबच्चन की बहू पिंकी राजभर और मौसेरा भाई राम मिलन उसके दो दोस्त सुधीर राजभर, रोहित राजभर को गिरफ्तार कर लिया।

पिंकी ने बताया कि वह अपने मौसेरे भाई से प्रेम करती थी और ससुर की बदनियती व गृहक्लेश के चलते उसने हत्या की साजिश रची थी। योजनाबद्ध तरीके से आरोपितों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने ससुर की हत्या में बहू, उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।-------------------