डीएम का अल्टीमेटम- तीन दिन में एसटीपी नहीं तो सील होगी सुपीरियर इंडस्ट्रीज

डीएम का अल्टीमेटम- तीन दिन में एसटीपी नहीं तो सील होगी सुपीरियर इंडस्ट्रीज

डीएम का अल्टीमेटम- तीन दिन में एसटीपी नहीं तो सील होगी सुपीरियर इंडस्ट्रीज

बरेली, 1 नवंबर  । जिला प्रशासन ने पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले उद्योगों पर शिकंजा कस दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सुपीरियर इंडस्ट्रीज को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित कर संचालन शुरू करें, अन्यथा इकाई को सील कर दिया जाएगा।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों, अस्पतालों और निकायों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि अपशिष्ट सीधे नालों या नदियों में न छोड़ा जाए। बैठक में अस्पतालों और बायो-मेडिकल वेस्ट कलेक्शन एजेंसियों को वाहनों की लॉगबुक तैयार करने और कचरा एकत्र स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नकटिया और किला नदियों में सीधे सीवेज प्रवाहित करने वाले भवनों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए गए। नगर निगम को नालों का चिह्नीकरण कर एसटीपी से टैपिंग की रिपोर्ट तत्काल देने को कहा गया।

डीएम ने पराली जलाने वालों के खिलाफ एफआईआर और डग्गामार बसों व स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने अरिल नदी के पुनर्जीवन की कार्ययोजना, पौधरोपण सत्यापन रिपोर्ट और सभी ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल आयोजित करने का आदेश दिया।