एसआरएमएस सीईटी में शुक्रवार से शुरू होगा सांस्कृतिक महोत्सव ‘जेस्ट-2025 एकतत्वम’
एसआरएमएस सीईटी में शुक्रवार से शुरू होगा सांस्कृतिक महोत्सव ‘जेस्ट-2025 एकतत्वम’
बरेली, 13 नवंबर । श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस सीईटी) में शुक्रवार से वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘जेस्ट-2025 एकतत्वम’ का रंगारंग आगाज होगा। दो दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। कार्यक्रम में एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति और ट्रस्टी आदित्य मूर्ति भी मौजूद रहेंगे।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने यह जानकारी गुरुवार काे दी। उन्हाेंने बताया कि इस साल के महोत्सव में बरेली, लखनऊ और उन्नाव स्थित एसआरएमएस ट्रस्ट के विभिन्न संस्थानों के 4000 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। बीटेक, बीफार्मा, एमबीए, एमसीए, नर्सिंग, पैरामेडिकल और एमबीबीएस जैसे पाठ्यक्रमों के छात्र 20 से अधिक सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
प्राचार्य डॉ. प्रभाकर ने बताया कि पहले दिन सोलो सिंगिंग, मीम, ग्रुप डांस, कार्निवाल, बैटल ऑफ बैंड्स और एलुमनाई मीट का आयोजन होगा। दूसरे दिन स्केचिंग, बुक पिचिंग, स्ट्रीट प्ले, फेस ऑफ, रेनेसा और इंस्ट्रूमेंटल जैसे इवेंट्स होंगे। महोत्सव का समापन शनिवार शाम पुरस्कार वितरण और डीजे नाइट के साथ होगा, जिसमें विद्यार्थी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को यादगार बनाएंगे।-