क्रशर प्लांट में खड़ी पोकलेन मशीन में अपराधियों ने लगाई आग

क्रशर प्लांट में खड़ी पोकलेन मशीन में अपराधियों ने लगाई आग

क्रशर प्लांट में खड़ी पोकलेन मशीन में अपराधियों ने लगाई आग

पलामू, 3 मई (हि.स.)। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दमदमी सोहेया पहाड़ के समीप क्रशर प्लांट में खड़ी एक पोकलेन में शुक्रवार रात एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने आग लगा दी। पोकलेन की कीमत करीब 80 लाख बताई जा रही है।

घटना रात्रि करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। रात्रि में ही क्रशर प्लांट के मालिकों ने हुसैनाबाद थाना पुलिस की मदद से दमकल की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया।

घटना के संबंध में प्लांट के मुंशी ने बताया कि रात में अंधेरे की वजह पूरा समझ में नहीं आया। मगर इतना दिखा कि एक पल्सर बाइक पर सवार दो तीन लोग आए। उन्होंने पोकलेन पर तेल डाल कर आग लगा दी।

प्लांट में मौजूद गार्ड ने जब शोर मचाया तो अपराधी फायरिंग करते हुए बाइक भाग गए।

उन्होंने बताया कि पांच-छह दिन पहले भी पल्सर बाइक पर दो लोग आए थे। वह पोकलेन की चाभी लेकर चले गए थे। उन्होंने धमकी दी थी कि क्रशर नहीं चलेगा। इस घटना के पीछे रंगदारी या कुछ और मामला है, यह जांच से ही स्पष्ट होगा। घटना के बाद शनिवार सुबह हुसैनाबाद थाना पुलिस ने मुंशी और गार्ड का बयान लिया और छानबीन में जुट गई है।