मीरजापुर के हरसिंहपुर गंगा घाट पर पीपा पुल निर्माण का शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
मीरजापुर के हरसिंहपुर गंगा घाट पर पीपा पुल निर्माण का शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में कोन ब्लॉक के हरसिंहपुर गंगा घाट से विंध्याचल गंगा घाट तक प्रस्तावित पीपा पुल निर्माण कार्य का शनिवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने पूजा-अर्चना कर कार्य की शुरुआत कराई।
विधायक ने कहा कि पीपा पुल बनने से मां विंध्यवासिनी के दर्शनार्थियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यह पुल कोन क्षेत्र के साथ-साथ भदोही, प्रयागराज और जौनपुर जनपद के श्रद्धालुओं के लिए भी लाभकारी साबित होगा।
निर्माण कार्य कर रही में. संदीप तिवारी कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्वामी संदीप तिवारी ने बताया कि पुल में कुल 139 पीपा लगाए जाएंगे और लगभग एक माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बनने से क्षेत्रीय नागरिकों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।