श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला 22 फ़रवरी को होगा आयोजित

श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला 22 फ़रवरी को होगा आयोजित

श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला 22 फ़रवरी को होगा आयोजित

अयोध्या, 14 फ़रवरी। नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइज़ेशन, अवध प्रांत एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास द्वारा आयोजित होने वाले श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला के दूसरे संस्करण का आयोजन 14 फ़रवरी को अवध इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया है I इसके लिए शनिवार को अवध मॉल अयोध्या में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइजेशन अवध प्रांत के अध्यक्ष एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के महासचिव डॉ. भूपेंद्र सिंह ने विस्तार से जानकारी दी।

इस स्वास्थ्य मेले में पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, कल्याण सिंह कैंसर संस्थान समेत विभिन्न महत्वपूर्ण प्राइवेट संस्थानों के 200 से अधिकारी विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। यह स्वास्थ्य मेला अवध इंटरनेशनल स्कूल में 22 फ़रवरी दिन रविवार को सुबह 9 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इस मेले में निःशुल्क परामर्श, निःशुल्क जांच और निःशुल्क दवाओं की व्यवस्था होगी। स्वास्थ्य शिविर सभी विशेषज्ञता के चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। ब्लड की जांच, आंख की जांच, ईसीजी, पेशाब की जांच आदि सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कैंसर स्क्रीनिंग के लिए न केवल कैंसर के विशेषज्ञ उपस्थित होंगे बल्कि कैंसर के मरीजों को चिन्हित करके उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लखनऊ के संस्थानों में भर्ती कराकर इलाज कराया जाएगा। नेत्र रोग के मरीजों को चश्मा वितरित किया जाएगा जबकि मोतियाबिंद के मरीजों के सर्जरी की व्यवस्था बनाई जाएगी। इस अवसर पर अयोध्या मेडिकल कॉलेज एवं अयोध्या शहर के लगभग सभी प्रमुख चिकित्सक अपनी सेवाएं उपलब्ध करायेंगे।

दांतों के इलाज हेतु सरदार पटेल डेंटल कालेज एवं बाबू बनारसी दास डेंटल्स कऑलेज की टीमें अपना विशेष डेडिकेटेड काउंटर बनाएंगी। यह स्वास्थ्य मेला उन सभी सुविधाओं को पहुंचाने का प्रयास है जो नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइज़ेशन के मंत्र स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा के मंत्र को साकार कर सके। अयोध्या से इस कार्यक्रम की समस्त व्यवस्था श्री शांतनु सिंह देखेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइज़ेशन, अयोध्या मेडिकल काॅलेज की तरफ से डॉ. पीयूष उपस्थित रहे, जबकि महानगर इकाई की तरफ़ से सचिव डॉ. अनूप जयसवाल और शेषाद्रि श्रीवास्तव उपस्थित रहे।