विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर महानगर अध्यक्ष ने बुजुर्ग नेताओं का किया स्मरण

विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर महानगर अध्यक्ष ने बुजुर्ग नेताओं का किया स्मरण

विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर महानगर अध्यक्ष ने बुजुर्ग नेताओं का किया स्मरण

विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि बुजुर्ग हमारे अनुभव, संस्कार और जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान और सुरक्षा करें। उन्हें प्रेम व अपनापन दें।

भारतीय जनता पार्टी के बुजुर्ग नेताओं का स्मरण करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी में बुजुर्ग नेताओं से मिलकर हाल-चाल लेने का काम हम करते रहे हैं। हमारे पार्टी के बुजुर्ग नेता हमारा उत्साहवर्धन करते हैं। बुजुर्ग नेताओं का सम्मान सदैव हमारे लिए सर्वोपरि है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।