मुख्यमंत्री याेगी व रक्षा मंत्री ने आशा भोसले के निधन पर जताया दुख, अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री याेगी व रक्षा मंत्री ने आशा भोसले के निधन पर जताया दुख, अर्पित की श्रद्धांजलि
लखनऊ, 12 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुर साम्राज्ञी आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया और बड़ी क्षति बताया। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका और दिवंगत लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गयी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात गायिका आशा भोंसले के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि भारतीय संगीत जगत की स्वर-साम्राज्ञी, महान सुर-साधिका, 'पद्म विभूषण' आशा भोसले जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उनकी अद्वितीय गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। उनके मधुर स्वर सदैव देश वासियों के मन में गूंजते रहेंगे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दाैरे पर आओ भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रख्यात गायिका आशा भोंसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि भारत की सुर साम्राज्ञी आशा भोसले का निधन मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। पार्श्व गायिका के रूप में उन्होंने हजारो फिल्मों एवं संगीत एल्बम्स में अपनी आवाज दी। उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है। उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी। आशा भोसले जी का निधन संगीत और जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्रियाें ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।