यूपी पुलिस भर्ती ऑनलाइन आवेदन में ​अभ्यर्थी तीन फरवरी तक कर सकते संशोधन

यूपी पुलिस भर्ती ऑनलाइन आवेदन में ​अभ्यर्थी तीन फरवरी तक कर सकते संशोधन

यूपी पुलिस भर्ती ऑनलाइन आवेदन में ​अभ्यर्थी तीन फरवरी तक कर सकते संशोधन

लखनऊ, 31 जनवरी। उत्तर प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फार्म में संशोधन करने के लिए अवसर मिला है।

इस संदर्भ में उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने शनिवार को बताया है कि सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फार्म में गलती को सुधारने के लिए वन टाइम ​करेक्शन विंडो खोल दी है। यह सुविधा शनिवार 31 जनवरी से तीन फरवरी तक उपलब्ध रहेगी।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के लिए यह एक आखिरी मौका होगा, इसके बाद किसी भी प्रकार की संशोधन स्वीकार नहीं होगा। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 18009110005 भी जारी किया है। वेबसाइट पर इसे लेकर विस्तृत दिशानिर्देश भी दिए गए हैं।