कैंसर से पीड़ित युवक ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

कैंसर से पीड़ित युवक ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

बांदा, 12 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में बुधवार काे कैंसर पीड़ित युवक ने अपने निर्माणाधीन मकान में लोहे की एंगल पर साफी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रोडवेज बस स्टैंड निवासी 47 वर्षीय संंजय पुत्र मदन गोपाल घर पर ही रेडीमेड की दुकान किए था। वह बुधवार की सुबह मार्निग वाक को घर से निकला था। उसने अपने ही निर्माणाधीन मकान में लोहे की एंगल में साफी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद जब वह घर नही लौटा तो परिजनों को आशंका हुई। परिजनों ने पड़ोसी दुकानदार को फोन किया। मौके पर पहुंचे दुकानदार के नौकर ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई।

मृतक के बड़े भाई अजय ने बताया कि संजय ढाई वर्ष से मुंह के कैंसर से पीड़ित था। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा था। मंगलवार को परिजन उसका इलाज करवाने लखनऊ गए थे। डॉक्टरों ने उसकी पत्नी से कहा कि रूपया मत बरबाद करो। घर ले जाओ उसकी सेवा करो यह इस बात को संजय ने सुन लिया। था। रात में परिजन उसे लखनऊ से गांव ले आए। संजय को यह आशंका हुई कि डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। अब उसका मर्ज ठीक नहीं होगा। इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सोना के अलावा दो पुत्री एक पुत्र छोड़ गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।