बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे प्रयागराज

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे प्रयागराज

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे प्रयागराज

पटना/ प्रयागराज, 06 फरवरी (हि.स.)। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज पहुंचे। अरैल स्थित स्वामी चिदानंद सरस्वती के शिविर परमार्थ निकेतन आश्रम में उनका स्वागत किया गया। अरैल घाट पर आयोजित गंगा आरती में उन्होंने हिस्सा भी लिया।

प्रयागराज पहुंचने पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भारत की संस्कृति का मूल आधार भारत की आस्था व भक्ति की शक्ति में निहित है।

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि ‘महाकुंभ भारत का केवल प्रतीक ही नहीं बल्कि यह उसको अपने आप में समावेश करने वाला है। भारत की जो सार्वभौमिक और समावेशी संस्कृति है उसी का संगम नाम है। इसमें विविधता के लिए सम्मान भी है और स्वीकार्यता भी है। यही भारतीय संस्कृति है और इसी का यह पर्व है।