बांदा की बेटी ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

बांदा की बेटी ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

बांदा की बेटी ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

बांदा, 05 फ़रवरी। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के छोटे से गांव तरखरी की बेटी सार्वी पांडे ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। एक फरवरी काे गोवा में आयोजित नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सार्वी ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही उनका चयन इंटरनेशनल गेम्स के लिए भी हो गया है, जहां वह इंडोनेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

सार्वी के मामा आशीष दीक्षित ने गुरुवार को बताया कि 11 वर्ष की उम्र में सार्वी पांडे वर्तमान में गोवा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं और कक्षा छठवीं की छात्रा हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अंडर-16 वर्ग के अंतर्गत हिस्सा लिया और अपने से बड़े खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए। जैसे ही यह खुशखबरी गांव तरखरी पहुंची ताे ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की ।